हल्द्वानीः एपीएस ने धूमधाम से मनाया ग्रीन दीवाली उत्सव

खबर शेयर करें

Haldwani News: आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल में दीवाली उत्सव धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय द्वारा प्रत्येक वर्ष दीपावली पर्व को “ग्रीन दिवाली” के रूप में मनाकर, पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ ही पटाखों का प्रयोग न करने, बिजली का दुरुपयोग न करने, मिट्टी के दियों का उपयोग करने एवं प्लास्टिक का उपयोग न करने आदि के प्रति भी जागरूकता प्रसारित की जाती है। इस वर्ष भी “प्रकृति का संरक्षण संस्कृति के साथ” के संकल्प के साथ ग्रीन दिवाली उत्सव मनाया गया। जिसमें विद्यार्थियों द्वारा अपनी रुचि के अनुरूप चयनित विभिन्न कार्यक्रमों में शत-प्रतिशत प्रतिभाग कर कलात्मक अभिव्यक्ति प्रदान की गई।

इस मौके पर सांसद अजय भट्ट ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर बच्चों को विभिन्न कार्यक्रमों में शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी बच्चों एवं उपस्थित अभिभावकों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने के साथ-साथ दिवाली पर पटाखों का कम से कम प्रयोग करने के लिए आग्रह किया। अजय भट्ट ने विद्यालय के हरे भरे परिवेश, वातावरण तथा पाठन-पाठन के लिए विद्यालय द्वारा किये जा रहे प्रयासों की भी सराहना की। विद्यालय प्रांगण में दो मंचों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने शानदार प्रस्तुति देकर उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। उपस्थित गणमान्य अभिभावकों द्वारा बच्चों के कार्यक्रमों की जमकर सराहना की गई। इस प्रकार विद्यालय के हरे भरे प्रांगण में ग्रीन दीवाली उत्सव धूम धाम से मनाया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।