हल्द्वानी: 15 लाख की स्मैक पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार…

खबर शेयर करें

Haldwani News: वाहन चैकिंग के दौरान बनभूलपुरा पुलिस और एसओजी ने दो स्मैक तस्करों से भारी मात्रा में लाखों की अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। आज एसएसपी पंकज भट्ट ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बनभूलपुरा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान अब्दुल की दुकान वाली गली निकट उत्तराखण्ड ग्रामीण बैक लानं 17 बनभूलपुरा के पास से पैदल आ रहे दो व्यक्ति पुलिस को देख कर भागने का प्रयास करने लगे जिन्हें पुलिस द्वारा पीछा कर हिरासत पुलिस लेकर तलाशी ली गई तो आरोपी मौ जुनैद पुत्र मौ फाजिल निवासी असालतपुरा बड़ी मस्जिद थाना गलशहीद जिला मुरादाबाद यूपी उम्र 32 वर्ष और मौ बिलाल पुत्र अब्दुल कासिम R/O असालतपुरा ठेकेदार वाली मस्जिद के निकट थाना गलशहीद जिला मुरादाबाद यूपी उम्र 40 वर्ष के पास से 91.50 ग्रा व 64 ग्राम अवैध स्मैक कुल 155.50 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। स्मैक की कीमत 15 लाख बताई जा रही है। आगे पढ़िए…

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह इतनी भारी मात्रा में स्मैक को मीरगंज बरेली से इरफान तथा राजा नाम के दो व्यक्तियों से अपने हिस्से की अलग-अलग मात्रा में कम दामों में खरीद कर बनभूलपुरा की किसी महिला को लाइन नंबर 17 में लाल स्कूल के पास उस महिला को देने के लिए बताया था। बनभूलपुरा की उस महिला को इरफान एवं राजा ही जानते हैं। आरोपियों के अपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। एसएसपी पंकज भटट द्वारा पुलिस टीम को 5000 रुपए पुररूकार देने की घोषणा की है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।