हल्द्वानीः प्रशासन की तोबड़तोड कार्रवाई, फुटपाथ और दुकान के बाहर अतिक्रमण करने वालों की खैर नहीं…

खबर शेयर करें

Haldwani News: शनिवार को जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम ने सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के नेतृत्व में अतिक्रमण के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की । फुटपाथ और अपनी दुकान से बाहर अपने समान रखकर अतिक्रमण कर रहे दुकानदारों के खिलाफ अभियान चलाया गया, प्रशासन के अभियान से व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा।

तिकोनिया चौराहे से लेकर बाजार में चले अतिक्रमण हटाओ अभियान में प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण कर रहे व्यापारियों को चेतावनी देने के साथ ही फुटपाथ को पूरी तरह खाली कराया और भविष्य में फुटपाथ पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने व्यापारियों से अपील की, अपनी दुकान तक ही समान को सीमित रखें दुकान से बाहर या फुटपाथ पर अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।