हल्द्वानीः पहले भूगोल में गोल्ड मेडल फिर UGC NET क्वालीफाई, अब हल्द्वानी के हिमांशु ने U-SET भी किया पास…

खबर शेयर करें

Haldwani News: हल्द्वानी पुरानी आईटीआई क्षेत्र निवासी हिमांशु पांडे के जज्बे और लगन को दर्शाने के लिए काफी हैं। उन्होंने एक बार फिर यूसेट परीक्षा में कामयाबी हासिल की है। इससे पहले हिमांशु पांडे ने एमएससी भूगोल में गोल्ड मेडल, यूजीसी नेट की परीक्षा उत्तीर्ण और पीएचडी परीक्षा में भी सफलता प्राप्त कर परिवार का मान बढ़ाया है। जीवन की हर छोटी बड़ी चुनौती के बीच हिमांशु की सफलता का यह पथ उन तमाम युवाओं के लिए एक नजीर है जो मंजिल की ख्वाहिश में बीच रास्ते में कही डगमगा जाते हैं। इस बार भूगोल विषय में यूसेट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले मेधावियों की संख्या 37 है।

बताते दें कि हिमांशु पांडे ने अपनी स्कूली शिक्षा हल्द्वानी से पूरी की है। साल 2017 में 12वीं कक्षा पास करने के बाद उन्होंने डीएसबी, नैनीताल से बीएससी पूरी की। बीएससी के बाद हिमांशु ने भूगोल विषय से एमएससी की पढ़ाई की। साल 2022 में एमएससी पूरी होने के बाद उन्हें 2023 में यूजीसी नेट परीक्षा में भी कामयाबी मिली। साल के अंत में उन्हें कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित पीएचडी परीक्षा में भी कामयाबी मिली। हिमांशु पांडे डीएसबी परिसर से ही पीएचडी कर रहे हैं। हिमांशु के पिता नन्दाबल्लभ पांडे एनएचपीसी बनबसा में कार्यरत हैं तो वहीं उनकी माता लीला पांडे एक कुशल गृहिणी हैं। हिमांशु अपनी सफलता का श्रेय परिवार, गुरुजनों और मित्रों को देते हैं। वह आगे चलकर प्रोफेसर बनना चाहते हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।