हल्द्वानीः परीक्षा देने जा रही थी छात्रा, स्कूटी का टायर फटने से मौत, पिता घायल…

खबर शेयर करें

Lalkuan News: बिंदुखत्ता से परीक्षा देने हल्द्वानी जा रही छात्रा की स्कूटी का टायर फटने से मौत हो गई जबकि उसके पिता घायल हो गये। बेटी की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। देर शाम गौला नदी के किनारे रेनू का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। आगे पढ़िए…

जानकारी के अनुसार रविवार को बिंदुखत्ता के संजय नगर-दो निवासी रेनू अपने पिता रिटायर्ड कैप्टन लक्ष्मण सिंह ठाकुरी के साथ हल्द्वानी पेपर देने जा रही थी। लालकुआं थाना क्षेत्र में हनुमान मंदिर के पास अचानक उनकी स्कूटी का टायर फट गया और स्कूटी घिसटती हुई काफी दूर तक चली गई। हादसे में लक्ष्मण सिंह घायल हो गए जबकि छात्रा रेनू के सिर में गंभीर चोट आने से वह बेहोश हो गई। आनन-फानन में रेनू को परिजन पहले हल्द्वानी के निजी अस्पताल में ले गए। स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर भोजीपुरा के एक अस्पताल में उसे भर्ती कराया। जहां मंगलवार को रेनू ने दम तोड़ा दिया। बेटी की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। देर शाम गौला नदी के किनारे रेनू का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।