हल्द्वानीः कोतवाली के सामने दो सांडों में हुआ दंगल, चलती स्कूटी से गिरे सवार…

खबर शेयर करें

Haldwani News: शहर में इन दोनों लोग आवारा जानवरों के आतंक से बेहद परेशान है, जिस कारण कई लोग अपनी जान गवा चुके हैं तो कई लोग घायल भी हुए है। आज नैनीताल रोड में कोतवाली के सामने दो सांड आपस में लड़ गए जिससे लोगों में अफरा तफरी मच गई सांडों की लड़ाई के कारण स्कूटी सवार बुजुर्ग महिला और युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। वहीं सांडों ने उनकी स्कूटी भी तोड़ दी, वहीं लोगों ने भी बमुश्किल सड़क से भागकर अपनी जान बचाई, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया, लड़ते-लड़ते दोनों सांड सड़क पर ही भागने लगे, कोतवाली पुलिस और स्थानीय लोगों ने दोनों आवारा जानवरों को सड़क से हटाने का प्रयास किया लेकिन वह लड़ते रहे।

कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने बमुश्किल दोनों जानवरों को सड़क से हटाया, नगर निगम और प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा अब हल्द्वानी शहर के लोगों को भुगतना पड़ रहा है जिस कारण कई हादसे हो रहे हैं, वहीं स्थानीय लोगों का कहना है की नगर निगम और प्रशासन इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। हल्द्वानी शहर में आवारा जानवरों का झुंड लोगों की जान पर भारी पड़ रहा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।