हल्द्वानीः (बड़ी खबर)- दमुवाढूंगा में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, उपचार के दौरान मौत…

खबर शेयर करें

Haldwani News: नशेड़ी भाई ने अपने बड़े भाई को इतना पीट दिया कि गंभीर घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

काठगोदाम थाना पुलिस के अनुसार बौड़ीखत्ता जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा निवासी रेनू पत्नी महेश चन्द्र ने बीती 22 मार्च को अपने देवर पर मारपीट व तोड़फोड़ की शिकायत दर्ज कराई। उसका कहना था कि उसका देवर भुवन चन्द्र नशेड़ी प्रवृत्ति का है। वह आये दिन नशे की हालत में उसके साथ गाली गलौज और मारपीट करता रहता है। 22 मार्च को भी वह शराब के नशे में घर आया और तोड़फोड़ करने लगा। उसने रेनू और उसके पति महेश चन्द्र के साथ बुरी तरह मारपीट की। इतना ही नहीं महेश का गला भी दबा दिया। जिसे गंभीरावस्था में उपचार के लिए डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां आज उसकी मौत हो गई।

इस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में हत्या की धाराएं बढ़ा दी हैं। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इधर घटना से मृतक युवक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा : अप्रैल में लौटी सर्दी, लोग हैरान, फिर निकले गर्म कपड़े और कंबल

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।