GOVT JOB: भारतीय सेना इन पदों पर निकली भर्ती, 10वी 12वी पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर…

खबर शेयर करें

Indian Army Recruitment 2021: भारतीय सेना ने सिख रेजीमेंटल सेंटर, रामगढ़ कैंट (झारखंड) के तहत विभिन्न ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए अपने आधिकारिक वेबसाइट indianarmy.nic.in पर एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार Indian Army Group C Recruitment 2021 के लिए निर्धारित फॉर्मेट में अपना आवेदन 8 जनवरी 2022 तक जमा कर सकते हैं।

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार भारतीय सेना के सिख रेजिमेंटल सेंटर में कुल 6 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, एलडीसी के 1 पद, कुक के 4 पद और बुकमेकर के 1 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 19900 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। भारतीय सेना में ग्रुप सी भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट मेडिकल और पुलिस वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।

सिख रेजिमेंटल सेंटर में एलडीसी पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा अंग्रेजी टाइपिंग में 35 शब्द प्रति मिनट और हिंदी टाइपिंग में 30 शब्द प्रति मिनट की स्पीड होनी चाहिए। जबकि, कुक और बुकमेकर पदों के लिए कक्षा 10वीं पास भी आवेदन कर सकते हैं। एलडीसी पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 18 साल से 28 साल और कुक पद के लिए 18 साल से 25 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  AIIMS Recruitment 2026: एम्स में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, यहां करें चेक पूरी डिटेल

इच्छुक उम्मीदवार Indian Army Sikh Regimental Centre Recruitment 2021 के लिए निर्धारित फॉर्मेट में अपना आवेदन और अन्य आवश्यक दस्तावेज नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर 8 जनवरी 2022 तक भेज सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  दिनभर की बड़ी खबरेंः होटल-रिसोर्ट पंजीकरण, रूस में फंसे पिथौरागढ़ के दो भाई, जीजा की मेहनत और साला IPS के बाद IAS
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।