GOVT JOB 2023: इंटेलीजेंस ब्यूरो में नौकरी पाने का बढ़िया मौका, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन…

खबर शेयर करें

Intelligence Bureau Recruitment 2023: इंटेलीजेंस ब्यूरो ने बहुत से पद पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. ये विभाग मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स के अंडर आता है और यहां 677 पद पर भर्ती निकली है. ये पद सिक्योरिटी असिस्टेंट (SA), मोटर ट्रांसपोर्ट (Driver) और मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) के हैं. वे कैंडिडेट्स जो इन पद पर आवेदन करने की इच्छा और जरूरी योग्यता रखते हों, वे एप्लीकेशन लिंक खुलने के बाद फॉर्म भर सकते हैं. अभी आवेदन शुरू नहीं हुए हैं.

आईबी के इन पद के लिए आवेदन शुरू नहीं हुए हैं. एप्लीकेशन लिंक खुलेगा 14 अक्टूबर 2023 के दिन और इन पद पर अप्लाई करने की आखिरी तारीख है 13 नवंबर 2023. ये भी जान लें कि इन भर्तियों के लिए केवल ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है. ऐसा करने के लिए आपको गृह मंत्रालय की वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता है – mha.gov.in.

Ad

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 677 पद भरे जाएंगे. इनमें से 362 पद सिक्योरिटी असिस्टेंट – मोटर ट्रांसपोर्ट के हैं. इसके अलावा 315 पद मल्टी-टास्किंग स्टाफ के हैं. इन पद पर आवेदन करने के लिए योग्यता पद के मुताबिक है. सिक्योरिटी असिस्टें पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास किए कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं. वहीं एमटीएस पद के लिए भी एजुकेशनल क्वालीफिकेशन यही है. पहले पद के लिए आयु सीमा 18 से 27 साल है और दूसरे पद के लिए एज लिमिट 18 से 25 साल तय की गई है.

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।