Govt Job: 10वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन…

खबर शेयर करें

Railway job: आरआरसी नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे, गोरखपुर अप्रेंटिस के 1104 पदों पर भर्ती करने जा रही है. इस भर्ती के तहत, फिटर, वेल्डर, कारपेंटर, पेंटर, टर्नर, इलेक्ट्रिशियन सहित कई सारे ट्रेड्स के पदों पर भर्ती की जाएगी. आरआरसी नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे, गोरखपुर ने इन पदों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिता शुरू कर दिया है. आवेदन प्रक्रिया 25 नवंबर 2023 से शुरू की जा चुकी है.

आरआरसी, नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे, गोरखपुर अप्रेंटिस के पदों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू है. आवेदन करने की आखिरी तारीख 24 दिसंबर 2023 है. इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट rrcgorakhpur.net या apprentice.rrcner.net पर जाएं.

Ad Ad

कुल पदों की संख्या

  • मकैनिकल वर्कशॉप गोरखपुर- 411
  • सिग्नल वर्कशॉप गोरखपुर-63
  • ब्रिज वर्कशॉप गोरखपुर कैंट- 35
  • मैकेनिकल वर्कशॉप इज्जतनगर-151
  • डीजल शेड इज्जतनगर-60
  • कैरिज एंड वेगन लखनऊ जंक्शन-155
  • डीजल शेड गोंडो-90

गोरखपुर रेलवे अप्रेंटिस पदों की भर्ती के लिए किसी तरह की कोई परीक्षा या इंटरव्यू आयोजित नहीं की जाएगी. बल्कि, दसवीं और आईटीआई कोर्स में प्राप्त मार्क्स के आधार पर भर्ती की जाएगी. उम्मीदवार दसवीं परीक्षा में कम से कम 50 प्रतिशत मार्क्स के साथ पास होना चाहिए. साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई डिग्री हो.

उम्मीदवार की उम्र कम से कम 15 और ज्यादा से ज्यादा 24 होनी चाहिए. ओबीसी वर्ग के लिए तीन साल की छूट, एससी, एसटी वर्ग के लिए के पांच साल की और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को पूरे दस साल की छूट दी जाएगी.

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।