कालाढूंगी: आप प्रत्याशी मंजू तिवारी पहुँची डोर टू डोर, लोगों से की वोट करने की अपील…

खबर शेयर करें

Haldwani News: आज कालाढूंगी विधानसभा से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी मंजू तिवारी ने बरसात और ठंड में डहरिया, सीएमटी कालोनी में घर-घर जाकर वोट मांगें। इस दौरान मंजू तिवारी ने कहा कि जिस तरह से दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने विकास कार्य किये है। उसी तरह अगर उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो उत्तराखंड का विकास होगा।

उत्तराखंड में भी दिल्ली जैसे मोर्डल स्कूल बनेगे, जहाँ हर गरीब के बच्चे को अच्छी शिक्षा मिल सकेंगी। मंजू तिवारी ने डोर टू डोर पहुचकर अपने लिए वोट मांगें। उन्होंने कहा कि उन्हें लगातार जन समर्थन मिल रहा है। इस मौके पर जीसी तिवारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य त्रिलोचन जोशी, सर्किल प्रभारी संजय कश्यप, नेहा सक्सेना, आरती आर्य, बिमला बिष्ट, नंदू आर्य, पवन कुमार, रविंद्र आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।