देहरादूनः उत्तराखंड से सुबह-सुबह दुःखद खबर, अलकनंदा में समाया यात्रियों से भरा टेंपो-ट्रेवलर

खबर शेयर करें

Uttarakhand Accident News: पहाड़ों में हादसों का सफर जारी है। लगातार हादसों के बाद आज सुबह फिर ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि घोलतीर के समीप एक टेंपो-ट्रेवलर अलकनंदा नदी में समा गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।

जानकारी के अनुसार हादसे के दौरान तीन लोग वाहन से छिटककर बाहर गिर गए, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं, बाकी वाहन सहित सीधे नदी में बह गए। इस संबंध में जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने जानकारी दी कि अब तक नौ लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है, जिनमें से कुछ की मौत हो चुकी है। शेष यात्रियों की तलाश के लिए नदी में खोज अभियान जारी है। घटनास्थल पर एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।