देहरादूनः (बड़ी खबर)- पुलिस विभाग में अधिकारियों के तबादले, अमित कुमार को भेजा नैनीताल

खबर शेयर करें

Dehradun News: मंगलवार को पुलिस विभाग में बंपर तबादले हुए हैं सात पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) के तबादले किए हैं। इनमें डीएसपी अंकुश मिश्रा को लंबे समय बाद एसटीएफ से ट्रांसफर किया गया है। अब मिश्रा को इंटेलीजेंस में तैनाती दी गई है। डीएसपी अमित कुमार को चमोली से नैनीताल जिले में ट्रांसफर किया गया है। डीएसपी आशीष भारद्वाज को पुलिस मुख्यालय से ट्रांसफर कर आईआरबी द्वितीय भेजा गया है। डीएसपी संदीप नेगी को देहरादून जिले से ट्रांसफर कर पुलिस मुख्यालय में तैनाती दी गई है। परवेज अली को आईआरबी प्रथम से ट्रांसफर कर दिया गया है। उन्हें अब एसटीएफ में तैनात किया गया है। त्रिवेंद्र सिंह राणा को पौड़ी से चमोली में ट्रांसफर किया गया है। उधर, आईआरबी द्वितीय से डीएसपी पूर्णिमा गर्ग को अब देहरादून जिले में तैनाती दी गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।