Cricket News:18 गेंद पर चाहिए थे 40 रन, फिर आया न्यूजीलैंड के कप्तान का तूफान, उड़ गया वेस्टइंडीज

खबर शेयर करें

NZ VS WI 2025: न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच में गजब का रोमांच देखने के लिए मिला। वेस्टइंडीज ने पहले शाई होप के शतक की बदौलत 247 रन का चुनौती पूर्ण स्कोर बनाया। इसके बाद गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए मैच में जान फूंक दी, लेकिन न्यूजीलैंड के कप्तान ने अंत में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर सारी महफिल लूट ली।

मिचेल सैंटनर ने निचले क्रम आकर मैच का रूख पूरी तरह से पलट दिया। न्यूजीलैंड को एक समय 3 ओवर में 40 रन चाहिए थे। इसके बाद मिचेल सैंटनर ने 32वें ओवर की पहली तीन गेंद पर 14 रन बनाकर ऐलान कर दिया कि न्यूजीलैंड हार मानने वाला नहीं है। अंत में मुकाबले को पांच विकेट से अपने नाम कर लिया। सीरीज के पहले मुकाबले न्यूजीलैंड ने छह रन से जीत दर्ज की थी। वहीं, दूसरे मुकाबले में भी जीत दर्जकर सीरीज अपने नाम कर ली।

बारिश के कारण मैच देरी से शुरू हुआ। इसे 50 ओवर से घटाकर 34 ओवर का कर दिया गया। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 247 रन बनाए। एक वक्त वेस्टइंडीज की टीम संकट से जूझ रही थी। वेस्टइंडीज के 5 विकेट केवल 86 रन पर ही गिर गए थे। उसके बाद कप्तान ने मोर्चा संभाला और कमाल की पारी खेल दी। शाई होप ने 69 बॉल पर नाबाद 109 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 13 चौके और 4 छक्के लगाए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानीः आज तेज हवाओं, गर्जन के साथ बिजली और ओलावृष्टि की आशंका 

जब न्यूजीलैंड की टीम इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो सलामी जोड़ी ने 106 रन की साझेदारी कर ठोस शुरुआत की। टीम का पहला विकेट रचिन रवींद्र के रूप में गिरा। वह 56 रन बनाकर आउट हुए। दूसरे सलामी बल्लेबाज डवोन कॉनवे टिके हुए थे। वे शतक की ओर जा रहे थे, लेकिन तभी 90 के स्कोर पर आउट हो गए। अचानक लगातार विकेट गिरने से न्यूजीलैंड की टीम संकट में घिरती हुई नजर आई। तब लग रहा था कि ये स्कोर चेज नहीं हो पाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:(बड़ी खबर)- शादी में मिलेंगे दो सिलेंडर, पढ़ लीजिए खबर

टीम का स्कोर 194 पर पांच विकेट था। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए। उन्होंने केवल 15 बॉल पर नाबाद 34 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी। अपनी इस पारी में सैंटनर ने तीन चौके और दो छक्के जड़े। टॉम लैथम ने भी 29 बॉल पर नाबाद 39 रनों की अहम पारी खेली।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।