हल्द्वानी: स्वास्थ्य जांचों की दरों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

खबर शेयर करें

Haldwani News: महानगर कांग्रेस ने जरूरी स्वास्थ्य सेवाओं और जांचों की दरों में लगातार हो रही बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ आज जोरदार प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने किया। प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला दहन कर सरकार की जनविरोधी नीतियों पर कड़ा विरोध जताया।विधायक सुमित हृदयेश ने कहा की भाजपा सरकार स्वास्थ्य को व्यापार बना रही है, जबकि यह नागरिकों का बुनियादी अधिकार है। सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण स्वास्थ्य सेवाएं आम लोगों की पहुंच से बाहर होती जा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: आज इन जिलों में हल्की बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी

महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा, स्वास्थ्य सेवाओं की दरों में बेहिसाब बढ़ोतरी से गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है। सरकारी अस्पतालों में उपचार महंगा होने के कारण आम जनता निजी अस्पतालों की मनमानी दरों के जाल में फंस रही है। प्रदर्शन के दौरान सभी कांग्रेसजनों ने एक स्वर में सरकार से मांग की कि, स्वास्थ्य सेवाओं की दरों में की गई बेतहाशा वृद्धि को तुरंत वापस लिया जाए और सरकारी अस्पतालों में निशुल्क या सस्ती दरों पर इलाज सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानीः शुभनाद संगीत विद्यालय में हुआ शास्त्रीय संगीत व उपशास्त्रीय संगीत का कार्यक्रम

पुतला दहन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लॉक अध्यक्ष मोहन बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे, विधायक प्रतिनिधि जीवन कार्की, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री सुहैल सिद्दीकी, जिला महामंत्री मलय बिष्ट, डॉ मयंक भट्ट, कमला सनवाल कार्यवाहक अध्यक्ष महानगर महिला अध्यक्ष, गोविंद बगड़वाल, तस्कीन अहमद, एडवोकेट मनोज बिष्ट, पार्षद मुकुल बलुटिया, पार्षद एडवोकेट धर्मवीर, पार्षद भागीरथी बिष्ट, पार्षद जकरिया पठान, कैलाश साह, महेशानंद, इंदर पाल आर्य, गिरीश पांडे, चंदन भाकुनी, नितिन भट्ट, हेम जोशी, अरमान खान, राजकुमार जोशी, विक्की छिमवाल, दिवेश तिवाड़ी, संजू उप्रेती, सुजल सचिन, जॉन्टी राणा, राजकुमार, अब्दुल नबी, नफीस चौधरी, मुर्तजा अली, शकील अहमद, शंकर कोहली, गणेश टम्टा, उदित करायत, उपस्थित रहे।

जीवन राज (एडिटर इन चीफ)

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।