बधाई भुला: Dream 11 में अल्मोड़ा के प्रशांत ने जीते एक करोड़, बना करोड़पति

खबर शेयर करें

Dream 11 Winner: एक बार फिर उत्तराखंड का युवा करोड़पति बना है। Dream 11 me टीम बनाकर एक करोड़ रूपये जीते है। जी हां वर्ष 2017 से अपनी किस्मत आजमा रहे प्रशांत बोरा के हाथ सफलता लगी है। करो सात साल बाद उन्हें गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस ने उन्हें करोड़पति बना दिया।


प्रशांत बोरा (Dream11 Uttarakhand Winner) के साथ भी हुआ है। बड़े लम्बे समय के बाद अब वे भी करोड़पति बन चुके हैं। अल्मोड़ा जिले के धारानौला निवासी प्रशांत बोरा ने बीते रविवार को मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के मैच में अपनी टीम Dream11 में बनाई थी। उन्होंने अपनी टीम में बुमराह को कप्तान एवं ओमरज‌ई को उप कप्तान बनाया था। उनकी इस टीम को 8वीं रैंक प्राप्त हुई और 776 प्वाइंट्स मिले। जिसके बाद से अब प्रशांत बोरा भी Dream11 करोड़पति की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।