निकाय चुनाव: हल्द्वानी में मेयर पद के लिए 18, पार्षद पद के 266 फॉर्म बिके, एक ने किया नामांकन

खबर शेयर करें

Haldwani News: हल्द्वानी में निकाय चुनाव के तहत नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है। पहले दिन मेयर पद के लिए 18 नामांकन पत्र बेचे गए, लेकिन केवल दीप चंद्र पाण्डे ने अपना नामांकन दाखिल किया। शहर के 60 वार्डों में पार्षद पद के लिए कुल 266 फॉर्म बेचे गए, जिससे उम्मीदवारों में बढ़ती रुचि का संकेत मिलता है।

भवाली में भी रही हलचल

भवाली नगर पालिका में पहले दिन 47 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इनमें से 40 फॉर्म सभासद पद के लिए और 7 फॉर्म अध्यक्ष पद के लिए बेचे गए। एसडीएम बीसी पंत ने पालिका बैंकट हॉल में अधिकारियों के साथ नामांकन प्रक्रिया शुरू करवाई। नामांकन 27 से 30 जनवरी तक किए जा सकेंगे। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी जानकारी सार्वजनिक नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।