Breakng News: रेड अलर्ट जारी, बुधवार को बंद रहेंगे बागेश्वर जिले के सभी स्कूल

खबर शेयर करें

Bageshwar News: भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा निर्गत मौसम पूर्वानुमान दिनांक 12 अगस्त, 2025 के अनुसार दिनांक 13 अगस्त, 2025 को जनपद के कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ कही कहीं अत्यधिक भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त करते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। तक्रम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनांक 13 अगस्त, 2025 को जनपद अन्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा-1 से 12 तक) एवं ऑगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया जाता है।

अतः मौसम विभाग देहरादून द्वारा चेतावनी के दृष्टिगत दिनांक 13 अगस्त, 2025 (बुधवार) को जनपद बागेश्वर अन्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में (कक्षा-1 से 12 तक) एवं ऑगनबाड़ी केन्द्र बन्द रहेंगे। मुख्य शिक्षाधिकारी, बागेश्वर तदनुसार आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।