Breaking: पीपीएस अधिकारी हरीश वर्मा का हुआ प्रमोशन, बने IPS

खबर शेयर करें

Haldwani News: पीपीएस हरीश वर्मा आईपीएस में पदोन्नति हुई है। वह वर्ष 2005 के pps अधिकारी है। इससे पहले सीओ के रूप मे देहरादून के विकासनगर, काशीपुर, किच्छा, हरिद्वार में लक्सर में नियुक्त रहे। साथ adsp के रूप मे कोटद्वार, एसपी ट्रैफिक/क्राइम नैनीताल, उधमसिंहनगर, सीआईडी हल्द्वानी व 46 बटालियन रुद्रपुर रहे है। इसके अलावा उत्कृष्ठ सेवा के रूप में वर्ष 2010 में प्रधानमंत्री जीवन रक्षक पदक, 2023 में मुख्यमंत्री सम्मान चिन्ह मिला है। हरीश वर्मा वर्तमान में पुलिस अधीक्षक (क्षेत्रीय) अभिसूचना विभाग हल्द्वानी के पद पर कार्यरत हैं जो मूल रूप से रानीबाग हल्द्वानी के निवासी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।