ब्रेकिंग न्यूज़: इस जिले में विजिलेंस ने थाने में तैनात एएसआई अनवर को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

ऊधम सिंहनगर। जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग (विजिलेंस) ने थाना दिनेशपुर में तैनात एएसआई अनवर अहमद को ₹15,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, थाना गदरपुर में दर्ज बिजली चोरी के मुकदमे को निपटाने के नाम पर एएसआई अनवर अहमद ने शिकायतकर्ता से ₹15,000 की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने पर सतर्कता सेक्टर हल्द्वानी की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

गौरतलब है कि इससे पहले भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंहनगर द्वारा संबंधित अधिकारी को निलंबित किया गया था। अब विजिलेंस की कार्रवाई के बाद मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा : अप्रैल में लौटी सर्दी, लोग हैरान, फिर निकले गर्म कपड़े और कंबल

विजिलेंस टीम आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया में जुटी है। जनपद में इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।