Breaking: हल्द्वानी से चंदन का पेड़ काट चुरा ले गया था मध्य प्रदेश का चवन्नी, अब फंसा पुलिस के जाल में

खबर शेयर करें

Haldwani News:विगत दिवस हरीश चन्द्र बेलवाल पुत्र स्व घनानन्द बेलवाल निवासी ग्राम बानना थाना भीमताल ने थाना हल्द्वानी पर तहरीर दी कि अज्ञात चोर द्वारा उनके फर्नीचर मार्ट कालाढुंगी रोड स्थित कम्पस से चन्दन के पेड को काटकर चन्दन की लकडी चोरी कर ले गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर थाना हल्द्वानी पर मुकदमा दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी।

गुरुवार को एक युवक को जलालशाह की मजार के पीछे खाली मैदान में रेल की पटरी के पास से चोरी गये चन्दन के पेड़ के दो गिल्ट तो एक लकड़ी के टुकडे सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उसने अपना नाम अलीबाग उर्फ समीर उर्फ चब्बनी पुत्र अनुक्ष उर्फ कुन्टल उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम हरदुआ थाना रीठी जिला कटनी मध्य प्रदेश बताई। जिसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।