हल्द्वानी: वार्ड 37 में भाजपा प्रत्याशी विद्या देवी ने किया जनसंपर्क, घर-घर जाकर जनता से की मुलाकात

खबर शेयर करें

Haldwani News: नगर निकाय चुनावों के मद्देनज़र वार्ड नंबर 37 में भारतीय जनता पार्टी की पार्षद प्रत्याशी विद्या देवी ने आज क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने घर-घर जाकर जनता से मुलाकात की और भाजपा के चुनाव निशान कमल का फूल पर मोहर लगाकर बैलेट नंबर 2 पर उन्हें विजयी बनाने की अपील की।

विद्या देवी ने कहा कि भाजपा सरकार ने विकास और जनहित के लिए हमेशा काम किया है। “आपके आशीर्वाद और सहयोग से हम वार्ड को बेहतर बनाने और क्षेत्र में विकास कार्यों को तेज़ करने के लिए संकल्पित हैं। कमल के निशान पर आपका एक वोट क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाएगा,” उन्होंने जनता से कहा। इस मौके पर मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की और पार्टी की योजनाओं और नीतियों को साझा किया।

इस जनसंपर्क अभियान में भाजपा ओबीसी मोर्चा काठगोदाम मंडल अध्यक्ष रोषपाल मौर्या, मीडिया प्रभारी मनमोहन प्रकाश, नेहा देवी, विनीता खत्री, गीता मौर्या, पिंकी सक्सेना, भावना रावत, पंकज अधिकारी, और गंगा बिष्ट समेत सैकड़ों क्षेत्रवासी शामिल रहे। जनता का उत्साह और समर्थन भाजपा प्रत्याशी के प्रति साफ झलक रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: हेमन्त साहू फिर बने प्रदेश उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।