Big News: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को लगी गोली, अस्पताल में किए गए भर्ती, 

खबर शेयर करें

Breaking News: बॉलीवुड एक्टर और शिव सेना लीडर गोविंदा (Govinda) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। उन्हें अपनी ही रिवॉल्वर से पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना मंगलवार सुबह 5 बजे की बताई जा रही है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गोविंदा को अपनी ही रिवॉल्वर से पैर में गोली लगी है। इस घटना के बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती किया गया।

जानकारी के अनुसार, एक्टर और शिव सेना लीडर गोविंदा कोलकाता के लिए रवाना होने वाले थे। वह अपनी लाइसेंस्ड रिवॉल्वर केस में रख ही रहे थे कि अचानक बंदूक उनके हाथ से गिर गई और मिस फायर के चलते बुलेट उनके पैर में जा लगी। इससे उन्हें अपनी ही बंदूक से गोली लग गई। गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने एएनआई को बताया कि डॉक्टर ने एक्टर के पैर से गोली निकाल दी है। वह अब बिल्कुल ठीक हैं। हालांकि, फिलहाल वह अस्पताल में ही हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।