बागेश्वर:(बड़ी खबर)- अब आप को लगा झटका, बसंत कुमार ने थामा कॉग्रेस का हाथ…

खबर शेयर करें

Bageshwar News: बागेश्वर उपचुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। उपचुनाव के लिए आम आदमी प्रत्याशी माने गए और पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार बसंत कुमार ने कांग्रेस का थाम लिया है जिसके बाद आम आदमी पार्टी को बागेश्वर में बड़ा झटका लगा है। आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण महारा और पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने पार्टी में शामिल कराया। अब मान जा रहा कि बसंत कुमार कांग्रेस के सिंबल पर बागेश्वर उपचुनाव में मैदान में कूद सकते हैं। इससे पहले कल भाजपा ने कांग्रेस को झटका देते हुए उनके पूर्व प्रत्याशी रंजीत दास को भाजपा में शामिल करवा दिया जिसके बाद बागेश्वर में उपचुनाव का मुकाबला दिलचस्प होना गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।