हल्द्वानी: विज्डम विद्यालय में पॉलिथीन के दुष्प्रभावों पर जागरूकता कार्यक्रम

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। विज्डम विद्यालय में इको क्लब प्रभारी के नेतृत्व में पॉलिथीन और सिंगल यूज़ प्लास्टिक से होने वाले हानिकारक प्रभावों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्परिणामों तथा पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

इस अवसर पर Dabur India Ltd., रुद्रपुर के अधिकारियों ने विद्यालय पहुंचकर कंपनी द्वारा निर्मित ऊर्जा वर्धक उत्पाद विद्यार्थियों में वितरित किए।

कार्यक्रम के दौरान प्रबंध निदेशक राजेंद्र सिंह पोखरिया ने बच्चों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक का समुचित निस्तारण करने और पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: कुमाऊनी भाषा संरक्षण के लिए कविता व भाषण प्रतियोगिता आयोजित

कार्यक्रम को सफल बनाने में तनुजा नेगी, सुधा सिंह एवं खीम सिंह मेहरा का विशेष सहयोग रहा। विद्यालय प्रशासन ने सभी अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।