Haldwani News:दिल्ली पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी ने उत्साह और जोश के साथ फादर्स क्रिकेट लीग (FCL) का आयोजन किया, जिसमें पिताओं ने न केवल अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया बल्कि आपसी भाईचारे और खेल भावना का भी परिचय दिया। यह आयोजन स्कूल के खेल मैदान में आयोजित हुआ, जहां दर्शकों में छात्रों, शिक्षकों और परिवारों ने भाग लेकर इसे और अधिक खास बना दिया।
फादर्स क्रिकेट लीग ने न केवल खेल के प्रति प्रेम को प्रकट किया, बल्कि यह दिन सभी प्रतिभागियों और दर्शकों के लिए खुशी और यादों से भरपूर रहा। आयोजन ने स्कूल समुदाय को और करीब लाने का कार्य किया। आने वाले वर्षों में इस आयोजन की और भी बड़ी सफलता की उम्मीद है!
समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।