अल्मोड़ाः पहाड़ की निकिता का MBBS में हुआ चयन, फौजी पिता की बेटी बनेगी डॉक्टर

खबर शेयर करें

Almora News: पहाड़ की बेटियां आज हर क्षेत्र में उत्तराखंड का नाम रोशन कर रही है। हर दिन बेटियां अपनी नया इतिहास लिख रही है। अब पहाड़ की बेटी का चयन एमबीबीएस में हुआ है। जी हां अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया के दिगौत निवासी भुवन भट्ट व नीमा भट्ट की बेटी निकिता भट्ट का चयन एमबीबीएस में हुआ हैै। बेटी की सफलता के बाद परिजनों में खुशी का माहौल है। गांव के लोग लगातार बधाई देने उनके घर पहुंच रहे है।

निकिता ने नीट परीक्षा में 720 में से 657 अंक प्राप्त किये हैं। उन्हें वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में प्रवेश मिला है। उसके पिता भुवन भट्ट सेना में हैं जबकि पत्नी नीमा भट्ट गृहणी हैं। वह तीन बहनें हैं। जिनमें दो जुड़वा बेटियों में निकिता का चयन एमबीबीएस में हो गया है जबकि नेहा पंतनगर से बीएससी कर रही हैं, तीसरी बेटी तनिषा भट्ट आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत में इंटर में है। उनकी दो बेटियों की इंटर तक की पढ़ाई भी आर्मी स्कूल रानीखेत से ही हुई है। निकिता के एमबीबीएस में चयन पर दिगौत सहित पूरी चौखुटिया घाटी के लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए निकिता व उनके परिजनों को बधाई दी है। पहाड़ प्रभात की ओर से निकिता और उनके परिवार को ढेरसारी शुभकामनाएं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।