अल्मोड़ाः(बड़ी खबर)-पेयजल आपूर्ति में लापरवाही नहीं चलेगी: डीएम

खबर शेयर करें

Almora News: जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने जनपद में पेयजल आपूर्ति को निर्बाध रूप से संचालित किए जाने, पेयजल की गुणवत्ता बनाए रखने तथा आगामी ग्रीष्मकाल में संभावित जल संकट के समाधान हेतु पेयजल निगम, जल संस्थान एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा पेयजल योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि ग्रीष्मकाल में पेयजल की मांग बढ़ जाती है, ऐसे में पूर्व से ही कार्ययोजना तैयार कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुदृढ़ की जाएं, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

जिलाधिकारी ने पेयजल की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि जल स्रोतों एवं आपूर्ति लाइनों की नियमित जांच कराई जाए तथा किसी भी प्रकार की शिकायत का त्वरित समाधान किया जाए। साथ ही, क्षतिग्रस्त पाइप लाइनों की शीघ्र मरम्मत, वैकल्पिक जल स्रोतों की पहचान तथा टैंकर व्यवस्था को प्रभावी रखने के भी निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: रोपवे परियोजनाओं को गति देने के लिए प्रथम बोर्ड बैठक, पढ़िए क्या है खास

बैठक में संबंधित अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने कहा कि पेयजल आपूर्ति से जुड़े कार्यों में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी । सभी अधिकारी समयबद्ध एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन के कार्यों को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में पेयजल निगम, जल संस्थान एवं सिंचाई विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।