अल्मोड़ाः (बड़ी खबर)-क्वारब के पास आया मलबा, हल्द्वानी मार्ग हुआ बंद

खबर शेयर करें

Almora News: पहाड़ से लेकर मैदान तक दो से लगातार हो रही बारिश से कहर बरपाया है। कई जगह भूस्खलन की खबरें है। वहीं सड़ाकों में मलबा आने से कई मार्ग बंद हो चुके है। अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग में क्वारब के पास पुल के दोनांे ओर से मलबा व पहाड़ी से बोल्डर आने से आवाजाही बंद हो गई है। साथ ही पुल से 50 मीटर पहले अल्मोड़ा की ओर सड़क धंसने लगी है। सुरक्षा के दृष्टिगत अल्मोड़ा-हल्द्वानी मार्ग को बंद किया गया है।

फिलहाल पुलिस और अन्य विभाग मार्ग खोलने में जुटे हैै। जेसीबी से मलबा हटाने का कार्य शुरू हो गया है। डीडीएमओ विनीत पाल ने बताया कि मार्ग सुचारू होने तक अल्मोड़ा से हल्द्वानी को जाने वाले यात्री वैकल्पिक मार्ग अल्मोड़ा-लमगड़ा-शहरफटक होते हुए जा सकते है। अल्मोड़ा पुलिस के अनुसार लगातार हो रही बारिश के कारण‌ अभी भी अल्मोड़ा-हल्द्वानी राजमार्ग पर क्वारब के पास रोड धंस रही है और पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं, जो यात्रियों के लिए जोखिमपूर्ण बना हुआ है। यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत वाहनों का आवागमन रोका गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।