अभिनेत्री कंगना रनौत ने CM योगी से की मुलाकात, बोलीं-तपस्वी राजा रामचंद्र की तरह रहे आपका राज…

खबर शेयर करें

Kangana Ranaut Meets UP CM Yogi Adityanath: शुक्रवार को फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में भेंट की। लखनऊ दौरे पर आई कंगना ने सीएम योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर करीब आधा घंटा की मुलाकात के दौरान उनके कार्यकाल की काफी सराहा भी की। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनको अयोध्या भ्रमण का न्यौता भी दिया।  साथ ही उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म सिटी को लेकर भी धन्यवाद अदा किया है. अभिनेत्री कंगना रानौत इससे पहले भी कोविड के दौरान योगी सरकार के कार्यों की तारीफ कर चुकी है. 

फिल्म सिटी का निर्माण कार्य जोर-शोर से चल रहा है सीएम योगी ने फिल्म सिटी को लेकर कहा है कि 2022 के आखिर तक फिल्मों की शूटिंग शुरू होने लगेगी फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत को सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या जाकर श्रीराम लला के दर्शन का न्यौता देने के साथ ही राम मंदिर के निर्माण कार्य का भी अवलोकन करने को कहा।कंगना रनौत ने कहा कि योगी जी भगवान श्री रामचंद्र की तरह तपस्वी राजा का उत्तर प्रदेश में राज रहे, आपको हमारी ढेर सारी शुभकामनाएं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।