हल्द्वानी : अब घर पर ही मिलेगा घरेलू सिलेंडर, गोदाम आए तो जाना होगा वापस

खबर शेयर करें

नैनीताल। जनपद नैनीताल में वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों के चलते घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने गैस वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जिला मजिस्ट्रेट के निर्देशानुसार गैस एजेंसियों को उपभोक्ताओं तक गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

जारी आदेश में कहा गया है कि ऑनलाइन बुकिंग, डीएसपी और ओटीपी से संबंधित प्रक्रियाओं में अत्यधिक फोन कॉल आने के कारण तकनीकी बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं। इसके चलते उपभोक्ताओं को गैस एजेंसियों में अनावश्यक भीड़ लगानी पड़ रही है, जिससे कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका भी बनी हुई है। साथ ही समय पर घरेलू गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं तक पहुंचाने में भी दिक्कतें सामने आ रही हैं।

इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जनपद की सभी गैस एजेंसियों को निर्देशित किया गया है कि फिलहाल गैस एजेंसी परिसर से सीधे सिलेंडर वितरण न किया जाए। इसके स्थान पर उपभोक्ताओं को डोर-टू-डोर वितरण प्रणाली के माध्यम से ही घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं, ताकि आम लोगों को घर पर ही सुरक्षित और सुगमता से गैस मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर :(बड़ी खबर)-स्कूल जाते समय प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, क्षेत्र में सनसनी

साथ ही जिन उपभोक्ताओं की गैस बुकिंग फोन, एसएमएस या मोबाइल ऐप के माध्यम से नहीं हो पा रही है, वे केवल बुकिंग कराने के लिए गैस एजेंसी में जा सकते हैं। एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि बुकिंग के बाद नियमानुसार उपभोक्ताओं के घर तक गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट, 12 जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल की स्वीकृति से जारी किया गया है और तत्काल प्रभाव से लागू होगा। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि अनावश्यक रूप से गैस एजेंसियों में भीड़ न लगाएं और डोर-टू-डोर वितरण व्यवस्था का लाभ उठाकर आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग करें।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।