हल्द्वानी: बीजेपी से पहली महिला दावेदार मैदान में, मेयर पद के लिए आभा गोस्वामी की दावेदारी

खबर शेयर करें

Haldwani News: भारतीय जनता पार्टी ने नगर निगम हल्द्वानी के मेयर पद के लिए आभा गोस्वामी ने अपनी दावेदारी पेश की है। आज एक प्रेसवार्ता कर आभा ने बताया कि वह लंबे समय से पार्टी की सेवा कर रही है। इस बार नगर निगम की सीट ओबीसी होने से उन्होंने भी दावेदारी की है। बता दें कि आभा गोस्वामी एक प्रखर समाजसेविका, पर्यावरणविद, और पशु कल्याण कार्यकर्ता के रूप में जानी जाती हैं। पार्टी की विचारधारा और समाजसेवा के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता ने उन्हें इस पद का मजबूत दावेदार बनाया है। आभा गोस्वामी की नेतृत्व क्षमता और समाजसेवा का अनुभव इस चुनाव में पार्टी को मजबूती प्रदान करेगा।

समाजसेवा और नेतृत्व का लंबा अनुभव

आभा गोस्वामी ने 2014 से 2022 तक उत्तराखंड के ग्रामीण विकास विभाग में सरकारी सेवा के जरिए समाज को सेवा दी। साथ ही, वे 15 वर्षों से पशु कल्याण, पर्यावरण संरक्षण, और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में निरंतर काम कर रही हैं।

मुख्य उपलब्धियां:

  • मिसेज उत्तराखंड (2022): सौंदर्य और व्यक्तित्व विकास में पहचान।
  • मिसेज इंडिया वर्ल्ड (2023): उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया।
  • पर्यावरण संरक्षण रत्न (2024-25): पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सराहनीय योगदान।
  • PAHAL की अध्यक्ष: पशु कल्याण के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका।
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: किताबों के नाम पर खेल, इन तीन दर्जन से अधिक स्कूलों को नोटिस

कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल से बी.एस.सी और एम.एस.सी (वनस्पति विज्ञान) की डिग्री प्राप्त करने वाली आभा गोस्वामी अपने ज्ञान और अनुभव का उपयोग समाज के हित में करना चाहती हैं। आभा गोस्वामी ने कहा, मैं पार्टी की विचारधारा के साथ समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए समर्पित हूं। मेरा उद्देश्य हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।