उत्तराखंड: समूह-ग के 257 पदों पर भर्ती, 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन

खबर शेयर करें

UKSSC JOB NEWS: अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह-ग के 257 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। कई विभागों में अपर निजी सचिव, वैयक्तिक सहायक और आशुलिपिक कम डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए यह भर्ती निकाली गई है।आयोग के सचिव सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया, इस भर्ती से अपर निजी सचिव के तीन, आशुलिपिक के 18 और 216 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए 24 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। 14 अक्तूबर अंतिम तिथि है। आवेदन में संशोधन के लिए 18 अक्तूबर से 21 अक्तूबर के बीच का समय दिया जाएगा। इसके बाद परीक्षा की प्रस्तावित तिथि आठ दिसंबर रखी गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।