गजब: अल्मोड़ा में बंदर ने उड़ाई डाकघर की बिजली, कामकाज ठप होने से लोग परेशान

खबर शेयर करें

Almora News: बिजली न आने से कई काम ठप हो जाते है। लेकिन अल्मोड़ा जो हुआ उससे सब लोग परेशान हो गये। यहां अचानक बिजली चली गई, जिससे कामकाज ठप हो गया, तभी पता चला कि बिजली तो बंदरों की शैतानी के चलते गई है। दरअसल बंदर बिजली के तारों पर झूलने लगे तो शॉर्ट सर्किट हो गया। ऐसे में प्रधान डाकघर की बिजली गुल हो गई। बिजली आपूर्ति बाधित होने से कामकाज भी ठप हो गया। यहां काम के लिए आये लोग परेशान रहे। घंटों इंतजार के बाद भी बिजली आपूर्ति सुचारू न होने से कई उपभोक्ताओं को बैरंग लौटना पड़ा।

खबर अल्मोड़ा जिले की है। जहां बंदर बिजली के तारों में झूल गये। इससे बिजली चली गई। ऐसे में डाकघर में हवालबाग, बाड़ेछीना, चितई, लोधिया समेत आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में उपभोक्ता लेनदेन और आधार कार्ड बनाने तथा इसमें संशोधन के लिए पहुंचे। कई लोग बिजली के इंतजार में डाकघर में डटे रहे तो कई लोगों को मायूस होकर घर लौटना पड़ा। डाक विभाग ने किसी तरह लंबे समय से खराब जनरेटर को ठीक कर बिजली आपूर्ति सुचारू की। दो घंटे बाद जनरेटर से बिजली आपूर्ति होने पर कामकाज शुरू हो सका।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।