उत्तराखंड: बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी संभावना

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

विशेष रूप से 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की अधिक संभावना है, जिससे ऊपरी क्षेत्रों में ठंड बढ़ सकती है। वहीं मैदानी और अन्य जिलों में फिलहाल मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

पूर्वानुमान के मुताबिक 19 फरवरी को भी पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही बना रहेगा। हालांकि 20 से 22 फरवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने ऊंचाई वाले क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों और स्थानीय निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।