उत्तराखंड: बीच सड़क पर बॉयफ्रेंड के चक्कर में दो लड़कियों के बीच हुआ दंगल, वीडियो वायरल

खबर शेयर करें

Dehradun News: देहरादून की एक सड़क पर रात के समय गज़ब का तमाशा देखने को मिला, जब दो लड़कियां प्रेम प्रसंग को लेकर आपस में भिड़ गईं। दोनों के बीच जमकर लात-घूंसे चले और गाली-गलौच भी हुई। इस घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है।

बॉयफ्रेंड को लेकर शुरू हुआ विवाद

सूत्रों के अनुसार, यह झगड़ा दोनों लड़कियों के बीच एक लड़के (बॉयफ्रेंड) को लेकर हुआ। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बहस के दौरान मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे को पीटना शुरू कर दिया। एक लड़की ने सड़क पर ही दूसरी लड़की को गिराकर मारपीट की।

मूकदर्शक बनी भीड़

घटनास्थल पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे। अधिकांश लोग मदद करने के बजाय वीडियो बनाने में व्यस्त थे। वहीं, एक महिला ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन दोनों लड़कियों ने झगड़ा बंद नहीं किया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: इंडेन गैस मैनेजर की संदिग्ध मौत, गैस सिलेंडर की सप्लाई ठप

वीडियो बनाने वाला लड़का भी घटना में शामिल

सबसे हैरानी की बात यह है कि लड़कियों के साथ आया एक लड़का भी इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाता नजर आया। उसकी इस हरकत ने सवाल खड़े कर दिए हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।