उत्तराखंडः UKPSC इस दिन जारी करेगा पीसीएस मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र, पढ़िये पूरी खबर…

खबर शेयर करें

ukpsc Admit Crad Pcs 2023: जिन युवाओं ने पीसीएस का फार्म भरा था उनके लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से राज्य सिविल प्रवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र आठ फरवरी को जारी किए जाएंगे। जानकारी देते हुए आयोग के सचिव जीएस रावत ने बताया कि पीसीएस मुख्य परीक्षा का प्रश्नपत्र नये रूप से तैयार किया जा रहा, जिससे आयोग ने मुख्य परीक्षा तिथि को बदल कर 23 व 26 फरवरी 2023 को तय की है। आयोग की ओर से अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। अभ्यर्थी अपना प्रवेशपत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।