उत्तराखंड: बदरीनाथ से लौट रहे नोयडा के पर्यटकों की कार अलकनंदा में गिरी, तीन की मौत, तीन घायल…

खबर शेयर करें

CHAMOLI ACCIDENT NEWS: पहाड़ों में हादसों का सफर जारी है। अब बदरीनाथ धाम से दर्शन कर वापस लौट रहे नोएडा के पर्यटक की कार चमोली के पास अलकनंदा नदी में गिर गई। इस दौरान हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि तीन घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है। जहां उपचार के दौरान दीपक की भी मौत हो गई। वहीं अक्षित की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेस अस्पताल श्रीनगर गढ़वाल रेफर किया गया है। दोनों शवों को गोपेश्वर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है।

नोएडा से छह यात्री दर्शन के लिए बदरीनाथ धाम आए थे। रविवार देर शाम दर्शन के बाद वापस लौटते हुए बदरीनाथ हाईवे पर चमोली कस्बे से 500 मीटर की दूरी पर कार अलकनंदा नदी किनारे जा गिरी। कार में सवार दीपक सेक्टर 27 नोएडा, अरविंद सेक्टर 82 नोएडा, संदीप तंवर सेक्टर 11, नोएडा की दुर्घटना में मौत हो गई है। जबकि हरेंद्र और सुशील अवाना दोनों सेक्टर 11 नोएडा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद चमोली पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। स्थानीय निवासियों के साथ यात्रियों ने भी रेस्क्यू में मदद की।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।