उत्तराखंड: यहां भरभराकर गिरी निर्माणाधीन मकान की दीवार, एक की मौत दूसरे की हालत गंभीर

खबर शेयर करें

Pahad Prabhat News Lalkuan: लालकुआं क्षेत्र से दुखद खबर है। हल्दुचौड़ में एक निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से एक मजदूर की दबके मौत हो गई है, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। जबकि घायल श्रमिक को गंभीर अवस्था में उसको हल्द्वानी चिकित्सालय पहुंचाया।

घटना हल्दूचौड़ के इंदिरा कॉलोनी शिवपुरी कॉलोनी की है। जहां पर निर्माणाधीन मकान का काम चल रहा था, जिससे अचानक दीवार भरभरा कर गिर गई और यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि मृतक मजदूर की बंगाली कॉलोनी लालकुआं निवासी फहीम के रूप में शिनाख्त की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।