उत्तराखंड: बेरोजगारों युवाओं के लिए अच्छी खबर, 30 जनवरी को यहां लगेगा रोजगार मेला…

खबर शेयर करें

Dehradun News: बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खबर है कि राजधानी देहरादून में आगामी 30 जनवरी को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 1164 पदों पर भर्तियों के लिए करीब 40 कंपनियां इंटरव्यू लेगी। 8000 से 75000 के बीच वेतन पर नौकरी की पेशकश करेंगी। इसके लिए आपको पहले रजिस्‍ट्रेशन कराना होगा।

जानकारी के अनुसार सेवा नियोजन कार्यालय द्वारा आगामी 30 जनवरी को रोजगार मेला लगने जा रहा है जिसके लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन किए जा रहे हैं। जॉब फेयर में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को 30 जनवरी 2023 को या उससे पहले रोजगार कार्यालय देहरादून में रजिस्ट्रेशन कराना आवश्यक है। इसके अंतर्गत करीब 40 कंपनियां अब तक कई वैकेंसी निकाल चुकी हैं। रोजगार मेले के लिए अब तक करीब कई युवाओं ने पंजीकरण करवाया है।

बताया जा रहा है कि रोजगार मेला परेड ग्राउंड के समीप स्थित क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय देहरादून में आयोजित होगा। इस मेले में अलग-अलग सेक्टर में काम करने वाली कंपनियां हिस्सा लेने वाली हैं। इनमें से कुछ कंपनियां आईटी, मार्केटिंग, सर्विस, मैन्युफैक्चरिंग, सिक्योरिटी और फार्मा सेक्टर की हैं। जबकि कुछ कंपनियां कस्टमर केयर सर्विसेज में शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए 8वीं से लेकर पीजी तक की शैक्षिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानीः (बड़ी खबर)- 20 को सीएम धामी का हल्द्वानी दौरा, 21 को आयेंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

सबसे पहले आपको अपना रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, 10वीं और 12वीं के सर्टिफिकेट, स्थायी निवास प्रमाण पत्र आदि तमाम जरूरी दस्तावेजों के साथ मेले से पहले कार्यालय जाकर करवाना होगा. इसके बाद रोजगार मेले के दौरान आपको मूल प्रमाण पत्र की फोटो स्टेट, रजिस्ट्रेशन कार्ड, बायोडाटा, पासपोर्ट फोटो व एक पहचान पत्र लाना होगा, जिससे आप इन भर्तियों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: हल्द्वानी में थोरैसिक सर्जरी और लंग ट्रांसप्लांट सेवाओं की शुरुआत, हर महीने ओपीडी में मिलेंगे विशेषज्ञ

नोट: अधिक जानकारी के लिए कृपया रोजगार कार्यालय देहरादून देखें। या 0135- 2653665 पर कॉल करें (कृपया केवल कार्य दिवस पर सुबह 10:00 बजे से शाम 04:00 बजे के बीच कॉल करें)

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।