उत्तराखंड:(शाबास)- आयुष सेमवाल ने यूपीएससी में बजाया डंका, आप भी दीजिए बधाई

खबर शेयर करें

Dehradun News: उत्तरकाशी के पूर्व मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) और वर्तमान में उप निदेशक उद्यान के पद पर कार्यरत एस.एल. सेमवाल के ज्येष्ठ सुपुत्र आयुष सेमवाल ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित परीक्षा उत्तीर्ण कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।


आयुष ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा देहरादून के ब्राइटलैंड स्कूल से प्राप्त की और इंटरमीडिएट की परीक्षा यहीं से उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने हंसराज कॉलेज, नई दिल्ली से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। कड़ी मेहनत, अनुशासन और स्वाध्याय के बल पर आयुष ने देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक UPSC को सफलतापूर्वक पास कर यह सिद्ध कर दिया कि लगन और समर्पण से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।


आयुष की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे उत्तराखंड को गर्व का अनुभव हो रहा है। उनकी सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा है कि निरंतर परिश्रम और आत्मविश्वास से बड़े से बड़ा लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।