उत्तराखंडः अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग में रेफरी की भूमिका निभायेंगे हल्द्वानी के जोगेन्दर, पास की जज रेफरी की परीक्षा…

खबर शेयर करें

Haldwani News उत्तराखंड से लगातार प्रतिभाएं सामने आ रही है। आज देश के कई बड़े-बड़े पदों पर उत्तराखंड के युवाओं ने अपना परचम लहराया है। खासकर भारतीय सेना और खेलों में उत्तराखंड का बोलबाला रहा है। अब बॉक्सिंग खेल से जुड़ी अच्छी खबर है। उत्तराखंड बॉक्सिंग के आरओसी चेयरमैन जोगेंदर बोरा ने अंतरराष्ट्रीय जज रेफरी परीक्षा पास कर ली है। जिसके बाद उनके चाहने वालों और परिवार में खुशी का माहौल है। आगे पढ़िए…

बता दें कि मूलरूप से पिथौरागढ़ व हाल हल्द्वानी निवासी ने उत्तराखंड बॉक्सिंग के आरओसी चेयरमैन जोगेंदर बोरा ने अंतरराष्ट्रीय जज रेफरी परीक्षा पास कर ली है। जिसके बाद वह बॉक्सिंग की अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में भी जज या रेफरी की भूमिका में नजर आयेंगे। काठमांडू में इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से परीक्षा का आयोजन किया गया था। जोगेन्दर बोरा वर्ष 2010 से राष्ट्रीय रेफरी की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने महिला वर्ल्ड चैंपियनशिप के सलेक्शन ट्रायल, 2022 में एशियन चैंपियनशिप सलेक्शन ट्रायल व कॉमनवेल्थ सलेक्शन ट्रायल में जज रेफरी की भूमिका निभाई है। अब वह जज या रेफरी की भूमिका निभायेंगे। जिसके बाद उत्तराखंड में खुशी का माहौल है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।