उत्तराखंड: यहां चुनाव की तैयारी कर रहा था दावेदार, प्रशासन ने कर दिया जिला बदर…

खबर शेयर करें

Uttarakhand election 2022: चुनाव के तारीखों का ऐलान होने के बाद हर दल में कई दावेदार मैदान में कूद गये है। उत्तराखंड में अभी तक केवल आम आदमी पार्टी ने अपने कुछ प्रत्याशियों की सूची जारी की है। जबकि कांग्रेस-भाजपा ने अभी तक अपनी लिस्ट जारी नहीं की है। इस बीच ऊधमसिंहनगर जिले से अनोखा मामला सामने अया है। किच्छा के भाजयुमो जिलाध्यक्ष श्रीकांत राठौर विधानसभा चुनाव में टिकट की दावेदारी कर रहे थे। वहीं एडीएम ने उन्हें जिला बदर कर दिया। इससे पहले पुलिस ने जिला बदर का आदेश उसके घर पर चस्पा कर दिया है।

पुलिस ने एडीएम के आदेश पर श्रीकांत राठौर को जिला बदर कर दिया है। उसके खिलाफ वर्ष 2017 में गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई थी। ऐसे में जिला बदर के आदेश के बाद पुलिस ने बुधवार शाम आदेश श्रीकांत राठौर के घर पर चस्पा कर दिया। इसके अलावा पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ 110 जी के तहत कार्रवाई की है। एसएसआइ शंकर सिंह रावत ने बताया कि श्रीकांत राठौर के घर पर जिला बदर का नोटिस चस्पा कर दिया गया है। फोन पर संपर्क किया तो उसने बरेली जिले में होने की जानकारी दी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।