उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती: 12 जनवरी से शुरू होगा अभिलेख सत्यापन

खबर शेयर करें

Dehradun News: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया के तहत अभिलेख सत्यापन कार्य 12 जनवरी से प्रारंभ किया जाएगा। इस संबंध में आयोग ने शुक्रवार को आधिकारिक सूचना जारी कर दी है।

आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, सीरियल नंबर 1 से 50 तक के अभ्यर्थियों का सत्यापन 12 जनवरी, 51 से 100 तक का 13 जनवरी, 101 से 150 तक का 14 जनवरी, 151 से 200 तक का 15 जनवरी तथा 201 से 250 तक के अभ्यर्थियों का सत्यापन 16 जनवरी को किया जाएगा।

अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपनी वरीयता (प्रेफरेंस) भर सकते हैं। अभिलेख सत्यापन के दौरान अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति भी दर्ज की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ के नन्हे शौर्य ने किया कमाल, 6 साल की उम्र में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम

दस्तावेज सत्यापन से संबंधित विस्तृत जानकारी और दिशा-निर्देश आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।