उत्तराखंड: (दु:खद)-आइटीबीपी बस हादसे में पहाड़ का लाल शहीद, सात साल पहले हुई थी शादी…

खबर शेयर करें

Pithoragadh News: जम्मू कश्मीर के पहलगाम के पास चंदनवाणी में हुए आइटीबीपी बस हादसे में उत्तराखंड का लाल शहीद हो गया। पिथौरागढ़ के भुरमुनी गांव निवासी जवान दिनेश सिंह बोहरा इस बस हादसे में शहीद हो गया है। जैसे ही यह खबर परिवार को मिली परिवार में कोहराम मच गया। जिसके बाद पूरे गांव में गमगीन माहौल है। शहीद जवान दिनेश बोहरा पिथौरागढ़ जिले के भुरमुनी गांव का निवासी है। आइटीबीपी की चौथी बटालियन में तैनात दिनेश वर्तमान में अरुणाचल प्रदेश में तैनात था। वर्तमान में अमरनाथ यात्रा ड्यूटी में जम्मू कश्मीर में तैनात था। आगे पढ़े…

मंगलवार सुबह जम्मू कश्मीर में हुए आइटीबीपी बस हादसे में पिथौरागढ़ के दिनेश सिंह बोहरा के शहीद होने की खबर मिली लेकिन मृतक के घर का पता नहीं होने से संशय बना रहा। जिसके बाद देश शाम परिजनों को आइटीबीपी ने दुखद सूचना दी। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार एक साल पूर्व तक वह आइटीबीपी लोहाघाट में तैनात था। जहां से उसका तबादल अरुणाचल हुआ था। शहीद दिनेश बोहरा उम्र 32 वर्ष के पिता का नाम पूरन सिंह और पत्नी का नाम बबीता बोहरा है। दिनेश सिंह की शादी सात साल पहले हुई थी। उनकी तीन साल की बेटी है। दिनेश अपने घर में सबसे बड़े थे। उनके छोटे भाई राकेश बोरा हल्द्वानी में नर्सिंग अधिकारी हैं। शहादत की सूचना मिलने पर पिता पूरन सिंह बोहरा, मां गीता बोहरा, पत्नी बबीता बोहरा का रो-रोकर बुरा हाल है। दिनेश सिंह डेढ़ माह पूर्व ही अवकाश व्यतीत कर ड्यूटी पर गया था। अब जैसे ही शहीद होने की खबर मिली तो पूरा गांव शोक में डूब गया है। ग्रामीण शहीद के घर पर पहुंच कर परिजनों को संभाल रहे हैं। आगे पढ़े…

Ad

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पहलगाम में हुए बस हादसे पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा ‘जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में दुर्भाग्यपूर्ण बस दुर्घटना में ITBP के जवानों के हताहत होने का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। मैं ईश्वर से शहीद जवानों को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।’ जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में दुर्भाग्यपूर्ण बस दुर्घटना में ITBP के जवानों के हताहत होने का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। मैं ईश्वर से शहीद जवानों को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। आगे पढ़े…

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand: अब ऑनलाइन खरीदे श्री केदारनाथ प्रसाद, सैकड़ों महिलाओं को मिला काम

मंगलवार की सुबह 37 आईटीबीपी कर्मियों और जम्मू-कश्मीर के दो पुलिस कर्मियों को ले जा रही बस ब्रेक फेल होने के बाद फिसलकर पहलगाम के निकट नदी में जा गिरी। इस हादसे में आईटीबीपी के सात जवानों की मौत हो गई। 30 अन्य जवान घायल हो गए हैं। घायल जवानों को एयरलिफ्ट करके अनंतनाग स्थित सेना के अस्पताल में लाया गया। आईटीबीपी के पीआरओ ने बताया, “सभी जवान अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में तैनात थे। यात्रा समाप्त होने के बाद वे वापस लौट रहे थे। सात जवानों की मौत हुई है और 30 जवान घायल हुए हैं। हम घायलों को हर संभव इलाज मुहैया कराएंगे। आईटीबीपी मुख्यालय स्थिति पर नजर रखे हुए है। प्रभावित परिवारों को सभी तरह की मदद दी जाएगी।”

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।