उत्तराखंडः दुल्हन करती रही इंतेजार, दूल्हा नहीं लाया बरात

खबर शेयर करें

Ramnagar News: उत्तराखंड में आये दिन शादी से पहले कभी दुल्हन फरार तो कभी दूल्हा ऐसे खबरें मिल रही है। अब रामनगर में दूल्हा ही बरात लेकर नहीं पहुंचा और दुल्हन इंतेजार में बैठी रह गई। आरोप है कि दूल्हा पक्ष दहेज में कार नहीं मिलने की बात कहते हुए शाम को बरात लेकर नहीं आया। इसके बाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने कोतवाली में सीओ बीएस भंडारी को मामले से अवगत कराते हुए दूल्हा व उसके परिजनों के खिलाफ तहरीर दी है।

जानकारी के अनुसार रामनगर के बड़ी मस्जिद खताड़ी निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर में बताया कि छह माह पूर्व उनकी पुत्री की मंगनी जिला ऊधमसिंह नगर के काशीपुर नई बस्ती निवासी युवक से हुई थी। विगत चार मई को बरात लाने की तिथि तय हुई। बरात के लिए तेलीपुरा रोड स्थित रिसार्ट बुक था। तभी सुबह 10 बजे दूल्हा पक्ष ने फोन में दहेज में बाइक की जगह कार नहीं मिलने की बात कही। वह कार की मांग करने लगे। ऐसे में उनके परिवार के लोगों ने दूल्हा पक्ष से बरात लाने की मिन्नतें की। लेकिन शाम तक इंतेजार के बाद बरात नहीं आई। उन्होंने कहा कि बरात में करीब 700 से 800 लोगों को शामिल होना था। करीब छह से सात लाख रुपये खर्च होने का अनुमान जताया है। उन्होंने दूल्हा, और उसके पिता-माता, भाई-भाभी, बहनोई- बहन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।