उत्तराखंडः पांच जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, इस जिले में 8वीं स्कूल रहेंगे बंद…

खबर शेयर करें

Uttarakhand Weather News: आज पांच जिलों में घना कोहरा रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में घना कोहरा छाने का अलर्ट है। हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में कोहरे का असर सबसे अधिक देखने को मिलेगा। पर्वतीय जिलों में पाला पड़ने से शीतलहर परेशान करेगी।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है अगले चार दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। जिसके चलते प्रदेश भर में मैदान से लेकर पहाड़ तक सूखी ठंड पड़ेगी। वहीं हरिद्वार के जिले के सभी स्कूल मंगलवार को बंद रहेंगे। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की ओर से अधिक कोहरा और ठंड पड़ने की आशंका को देखते हुए जनपद के कक्षा एक से आठ तक के सभी सरकारी, निजी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि जिन स्कूलों में बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर कक्षा नौ से 12 तक के लिए अतिरिक्त कक्षाएं चल रही हैं। उनका संचालन भी सुबह नौ बजे के बाद किया जाए। जिलाधिकारी की ओर से आदेशों का सख्ती के साथ पालन कराने को कहा गया है।  

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।