उत्तराखंडः बच्ची को छोड़ गये पड़ोस में, दो अलग-अलग कमरों में मिली पति-पत्नी की लाशें

खबर शेयर करें

UTTARAKASHI NEWS: रामलीला मैदान से लगे बिसना मोहल्ले में पति-पत्नी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटके मिले। सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया आनन-फानन में दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक पुलिस को इस घटना का तब पता चला जब लोगों ने बताया कि विसना मोहल्ले में किराए में रहने वाले मे पति पत्नी दरवाजा नहीं खोल रहे हैं। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया तो घर के दो अलग-अलग कमरों में 30 वर्षीय ममता और उसके पति शेरखान के शव फंदे में लटके मिले।

एसआई गंभीर सिंह के अनुसार दोनों की शादी को ढेड साल हुआ है और दोनों अलग-अलग धर्म से थे, उनकी एक 6 माह की बच्ची है पड़ोस में रहने वाली महिला ने बताया कि शेरखान बच्ची को उसके पास 10 मिनट में आने की बात कहकर छोड़ गया था। बच्चे रोने लगी तो महिला घर छोड़ने आई जब काफी आवाज लगाने के बाद घर के अंदर से कोई आवाज नहीं आई तब उसने पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:(बड़ी खबर)-गेठिया के पास पलटी केमू बस, एक की मौत, छह गंभीर घायल

वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है साथ ही मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने दोनों कमरे बंद करते हुए प्राथमिक जांच पर आए हुए तथ्यों की छानबीन की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गैस, पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें: डीएम

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।