Uttarakhand: हिमाचल में हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने मांगे कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा के लिए वोट

खबर शेयर करें

Himachal News: कांगड़ा- चंबा लोकसभा प्रत्याशी आनंद शर्मा के समर्थन में हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने हिमांचल प्रदेश की ज्वालामुखी विधानसभा के बोहण भाटी, लगड़ू, टिहरी, मझीन, धल्लौर, अम्ब क्षेत्र में जनसंपर्क कर आमजन से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है और भाजपा से आमजन बेहद खफा हैं, लिहाजा कांग्रेस को पूरा सहयोग मिलेगा।

sumit hridyesh himachal

विधायक सुमित हृदयेश ने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोगों को धर्म, जाति के नाम पर भ्रमित करने की कोशिश कर रही है. लेकिन जनता अब भारतीय जनता पार्टी की नीति और रीतियों को पहचान चुकी है और अब आम जनता भारतीय जनता पार्टी के बहकावे में नहीं आने वाली है। आम जनता केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार को पिछले 10 सालों से देख रही है और अब लोगों ने मन बना लिया है कि भारतीय जनता पार्टी केवल घोषणाओं की पार्टी है और आने वाले चुनाव में आम जनता भारतीय जनता पार्टी को करारा जवाब देगी। इस दौरान इस दौरान ज्वालामुखी विधानसभा के विधायक संजय रत्न , सह पर्यवेक्षक रामेश्वर दत्त, जिला पंचायत सदस्य सीमा देवी, प्रताप सिंह राणा ,मनीष शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।