उत्तराखंड: (अच्छी खबर)-पहाड़ों में जल्द दौड़ेगी KMU और JMU बसें, आज जारी हो सकता है आदेश

खबर शेयर करें

Pahad Prabhat News Dehradun: कोरोनाकाल में पहाड़ों को चलने वाली बसें केएमयू और जेएमयू की सेवा पूरी तरह से बंद है। ऐसे में आने-जाने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसेे ज्यादा परेशान प्रवासी मजदूर हुए जो अन्य राज्यों से लौटने के बाद हल्द्वानी आकर पहाड़ के लिए बसों की राह देखते रह गये। ऐसे में अब अच्छी खबर आ रही है कि जल्द पहाड़ के लिए इन बसों का संचालन शुरू होगा। उत्तराखंड बस ऑपरेटर्स महासंघ से शासकीय प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की वार्ता की जो सफल साबित हुई है। शुक्रवार यानी आज मांग के अनुरूप शासनादेश परिवहन विभाग से जारी कर सकता है।

हड़ताल का कारण

बता दें कि कोविड कफ्र्यू के बाद निजी बसों के मालिक 50 फीसदी यात्री क्षमता से बस संचालन में असमर्थतता जता रहे थे। उनकी मांग थी की अगर 50 प्रतिशल सवारी ले जायेंगे तो दोगुना किराया लेंगे। ऐसे में लोगों पर भारी बोझ आ जाने से सरकार ने मना कर दिया। कोरोना काल में लोग बड़ी मुश्किल से घर पहुंंच रहे थे, ऐसे मेें अगर किराया दोगुना देेना होगा तो उनकी जेब पर असर पड़ेगा। जिसके बाद दो मई से गढ़वाल और कुमाऊं में इन बसों का संचालन ठप हो गया था। इस बीच कई बार सरकार से वार्ता करने के प्रयास हुए, लेकिन सफलता नहीं मिली। अब एक बार फिर वार्ता हुई है। जिसका आदेश आज जारी हो सकता है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।